Latest News

Rajasthan Palanhar Yojana 2026: राजस्थान पालनहार योजना पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

📢

सरकारी भर्ती व योजना अपडेट सबसे पहले पाएं!

राजस्थान की समस्त सरकारी नौकरियों, विद्या संबल भर्ती, मानदेय नियमों व मेरिट लिस्ट की PDF सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक चैनलों से जुड़ें:

Rajasthan Palanhar Yojana 2026: राजस्थान सरकार की पालनहार योजना के तहत अनाथ एवं निर्धारित श्रेणियों के पात्र बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ पात्र पालनहार को बच्चे की आयु और श्रेणी के अनुसार दिया जाता है।

Rajasthan Palanhar Yojana 2026 : Overview

योजना का नाम: पालनहार योजना
विभाग: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
लाभार्थी: अनाथ एवं निर्धारित श्रेणी के बच्चे
सहायता राशि: ₹750 से ₹2500 प्रतिमाह
आय सीमा: ₹1.20 लाख वार्षिक तक
आवेदन माध्यम: SSO पोर्टल एवं ई-मित्र

Rajasthan Palanhar Yojana 2026 के लिए पात्र बच्चे

  • अनाथ बालक या बालिका
  • मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा पाए माता-पिता के बच्चे
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली विधवा माता के बच्चे
  • पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे
  • HIV/AIDS से प्रभावित माता या पिता के बच्चे
  • कुष्ठ रोग से प्रभावित माता या पिता के बच्चे
  • नाता जाने वाली माता के बच्चे
  • विशेष योग्यजन माता या पिता के बच्चे
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला के बच्चे
  • सिलिकोसिस से प्रभावित माता या पिता के बच्चे।

पालनहार योजना के लिए आवश्यक पात्रता

  • पालनहार राजस्थान का निवासी होना चाहिए या नियमानुसार कम से कम 3 वर्ष से राजस्थान में निवास कर रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बच्चे का आधार कार्ड बना होना चाहिए।
  • बच्चे का नाम पालनहार के जन आधार में जुड़ा होना आवश्यक है।
  • बच्चे का आयु के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय में पंजीकरण होना चाहिए।
  • विद्यालय जाने योग्य बच्चे का नियमित रूप से अध्ययनरत होना जरूरी है।
  • सामान्यतः योजना का लाभ 18 वर्ष की आयु तक मिलता है।
  • निर्धारित परिस्थितियों में 12वीं या उससे नीचे की कक्षा में पढ़ रहे बच्चे को पढ़ाई पूरी होने तक अधिकतम 19 वर्ष की आयु तक अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

Palanhar Yojana सहायता राशि

बच्चे की श्रेणी आयु मासिक सहायता
अनाथ श्रेणी 0 से 6 वर्ष ₹1500 प्रति माह
अनाथ श्रेणी 6 से 18 वर्ष ₹2500 प्रति माह
अन्य सभी पात्र श्रेणियां 0 से 6 वर्ष ₹750 प्रति माह
अन्य सभी पात्र श्रेणियां 6 से 18 वर्ष ₹1500 प्रति माह

आवश्यक दस्तावेज

  • पालनहार का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • राजस्थान निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन आधार से जुड़ा बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • बच्चे का स्कूल/आंगनबाड़ी विवरण
  • अनाथ बच्चे के लिए माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विधवा श्रेणी में पेंशन संबंधी दस्तावेज
  • दिव्यांगता की स्थिति में दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र

Palanhar Yojana आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं।
  2. SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. Palanhar Yojana का विकल्प चुनें।
  4. आधार का OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
  5. पालनहार की आवश्यक जानकारी भरें।
  6. Add Child विकल्प से बच्चे का विवरण और आधार नंबर दर्ज करें।
  7. बच्चे की श्रेणी, स्कूल/आंगनबाड़ी संबंधी जानकारी भरें।
  8. सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें।
  9. आवेदन को Final Submit करें।
  10. आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।
  11. ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाने वाले आवेदक ई-मित्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

पालनहार योजना आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले पालनहार आवेदन एवं भुगतान स्थिति पोर्टल खोलें।
  2. Application Status या Payment Status में से संबंधित विकल्प चुनें।
  3. अब आवेदन संख्या या जन आधार संख्या दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  5. इसके बाद Submit विकल्प पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपके आवेदन या भुगतान की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Important Links

SSO पोर्टल से आवेदन Apply Now
Official Notification Download here
आवेदन एवं भुगतान स्टेटस Click Here
Palanhaar Payment Status Click Here
पालनहार योजना FAQ Click Here
आवश्यक दस्तावेज सूची Click Here
Official Website sje.rajasthan.gov.in
⚡

ताज़ा पीडीएफ व मेरिट लिस्ट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

आगामी चरणों की तारीखें, चयन सूची व PEEO कार्यालयवार रिक्तियों के ताज़ा नोटिस पाने हेतु नीचे क्लिक कर हमारे चैनल से तुरंत जुड़ें:

🏷️ Related Tags: #Sarkari Yojana
📲 इस भर्ती सूचना को दोस्तों के साथ शेयर करें:
WhatsApp पर भेजें Telegram शेयर
सत्यमेव जयते आधिकारिक जनहित सूचना सेवा (Public Information Desk)

यह पोर्टल अभ्यर्थियों को राजस्थान की सरकारी भर्तियों एवं योजनाओं की पारदर्शी व सटीक जानकारी सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित है। आवेदन करने से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा जारी मूल विज्ञप्ति व दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन अवश्य करें।